फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के विशुनपुरा गांव पास सकलडीहा-कमालपुर रोड पर शुक्रवार की रात मैजिक ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सलेमपुर गांव निवासी पिंटू चौहान (48) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


सलेमपुर गांव निवासी पिंटू चौहान राजगीर मिस्त्री थे। वह शुक्रवार की देर शाम सकलडीहा बाजार से घर सलेमपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर विशुनपुरा हनुमान मंदिर के पास पहुचे। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजगीर मिस्त्री बाइक से छिटकर सड़क पर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट होने लगने के कारण खून बह रहा था।
राहगीरों और आसपास के लोगों ने उसे सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया। शनिवार को ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें