फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से कुचलकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़(चंदौली)। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बसौली मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम पिकअप ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। इससे उसे गंभीर चोट आई। एंबुलेंस से सीएचसी लौगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। झुमरिया गांव निवासी सोनू (25) सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में स्थिति एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण शुक्रवार की शाम को घर आ रहा था। मरवटिया के पास बसौली मोड़ के समीप पहुंचा तभी दूसरी तरफ से आए पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे उसका एक पैर टूट गया। आस-पास के लोगों ने सोनू को सड़क के किनारे किया और एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी भेजा। उधर, घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें