फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मछली व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कटसीला समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यवसाई की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। गाजीपुर जिला के दिलदार नगर का रहने वाला बसंत (40 ) चंदौली में रहकर मछली बेचने का कार्य करता है। मछली बेचकर सोमवार की रात रोजाना की तरह वापस जा रहा था। अभी वह कटसिला स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। तभी नेशनल हाईवे पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था उसे आनन-फानन लोगों ने पुलिस की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया। वहीं मृत्यु की सूचना मृतक परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें