फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विभूति एक्सप्रेस में यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हावड़ा से प्रयागराज जा रही अप विभूति एक्सप्रेस में 65 साल के यात्री की मौत हो गई। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर जीआरपी ने शव को उतारा और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर गांव के निवासी सिकंदर सिंह (65) कैंसर पीड़ित थे। पांच वर्षों से उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। सोमवार को विभूति एक्सप्रेस से दवा लेने के लिए वे अपने बेटे के साथ वाराणसी जा रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। वह अचेत होकर सीट पर लेट गए। उनके पुत्र ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर लोको मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने वृद्ध की जांच की। जांच के बाद बताया कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखा पढ़ी के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें