ताराजपीवनपुर। स्थानीय चौराहे के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक घायल को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। सदलपुरा गांव निवासी गोविंद राम (45) अपने छोटे भाई अरविंद कुमार (40) के साथ मुगलसराय से घर लौट रहे थे। ताराजीवनपुर चौराहे के पास मालवाहक मैजिक ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अरविंद का इलाज चल रहा है। वहीं, गोविंद की ट्रामा सेंटर, बीएचयू में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पत्नी प्रेमलता, बेटे अनुज, बेटी अन्नू और तन्नू रो-रो कर बेहाल हो गए।