फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के बनौली खुर्द स्थित रेलवे गेट पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त करके कोतवाली ले आई। वहीं घटना के दौरान रेलवे गेट के दोनों तरफ काफी देर तक वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी पंचम गुप्ता (50) बुधवार को बाइक से अपने पुत्र मुंशी गुप्ता(22) के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धानापुर जा रहे थे। पंचम जैसे ही बनौली खुर्द पहुंचे तो रेलवे गेट बंद होने के बाद भी बाइक को पार कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान हाबड़ा की ओर से आ रही तेज गति ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे का दृश्य देख मुंशी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना के बाद पहुंचे सदर कोतवाली में तैनात मनेश शंकर द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी के बाद मृतक के परिवार के लोग भी रोत बिलखते घटना स्थल पहुंच गए। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें