फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के धक्के से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा-चांद रोड पर कर्मनाशा नहर के समीप बुधवार की देर रात डंपर की चपेट में आने जहां बाइक सवार की मौत हो गई वहीं बाइक पर बैठा दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरुडी गांव निवासी सियाराम (54) अपने मित्र के साथ बाइक से कर्मनाशा बाजार आ रहे थे। कर्मनाशा स्थित नहर के समीप जीटी रोड की तरफ मुड़ते ही इनकी बाइक में तेज गति से जा रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। डंपर की चपेट में आने से बाइक चला रहे सियाराम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
कुछ ही देर में घटनास्थल पर आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वे शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। उमसभरी गर्मी में वाहनों पर सवार लोग पसीने से तरबतर होते रहे। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक बनी रही। सूचना पर एक घंटा बाद पहुंचे थानाध्यक्ष व जिला पार्षद दीपक यादव ने शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसपर लोगों ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें