फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम ट्रक से कुचलकर बाइक राधेश्याम राही (35) की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व पुत्र बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर शंकर मोड़ निवासी राधेश्याम राही रविवार को बाइक से अपनी पत्नी सविता देवी (30) व पुत्र किशन (3) के साथ पीडीडीयू नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बरहुली गांव के समीप पहुंचे कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राधेश्याम राही ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। वहीं उनकी पत्नी व पुत्र बाल बाल बच गए। मौके पर ही राधेश्याम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने ले गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें