फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर लौटते वक्त हुआ बड़ा बादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 22 Mar 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में सदर विकास खंड कांटा साइफन के पास चंदौली-चकिया मार्ग के सोहवार मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सदर विकास खंड के कांटा गांव निवासी अजय सेठ(38) अपने साथी उरगाव निवासी नन्हे उपाध्याय(45) के साथ सोहदवार गांव में अपनी आंख का चेकअप कराने गए थे। आंख चेक करा कर दोनों बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वो कांटा साइफन के समीप चंदौली चकिया सोहवार मार्ग पहुंचे कि ट्रैक्टर से पास लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। और वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इसमें नन्हे उपाध्याय के मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही जैसे ही मौत की खबर मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें