फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, मां और पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत के भतीजा मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सड़क हादसे में उसकी मां और पति जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहाबगंज के रज्जूपुर गांव निवासी उषा देवी (40) पति कल्पनाथ यादव (46) के साथ अपने मायके मोहम्मदपुर सैयदराजा आई थी। यहां उषा की मां का इलाज अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल से मां को बाइक से मुहम्मदपुर अपने घर ले जा रहे थे। अस्पताल से घर जाते समय भतीजा मोड़ के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदौली की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों सड्क पर गिर गए। उषा ट्रक नीचे आ गई। पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते ट्रक लेकर चालक भाग गया। आंखों के सामने पत्नी उषा की मौत देख कर पति कल्पनाथ और उषा की मां का रो रोकर बुरा हाल था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति और मृतिका की मां को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भेर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें