फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल की नारेबाजी

Thu, 09 Jul 2015 01:40 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के नवनियुक्त राज्य कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल यादव के प्रथम जनपद आगमन पर विकास भवन और सकलडीहा तिराहे पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण भी किया और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान हुई बैठक में सपा लोहियावाहिनी प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री युवाओं के बेहतर भविष्य और उन्नति को लेकर गंभीर हैं।

छात्रसभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि  नौजवानों को नौकरी, किसानों को उनकी उपज का तीन गुना अधिक समर्थन मूल्य सहित तमाम ऐसे  लोक लुभावन वादे हैं, जो चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने किए,  लेकिन वर्तमान में इन वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है।

सपा लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार ने जनपद  के चहुंमुखी विकास के लिए तमाम योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देने का  काम किया है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर आनंद जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, धीरज यादव,  मनोज सिंह,  इम्तियाज अहमद, शिवदयाल यादव, राजू यादव, मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, महेंद्र उपस्थित रहे। संचालन संतोष यादव ने किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार,  जिले में 144 धारा लागू होने  के बावजूद सपाइयों ने वाहन जुलूस निकाला और खूब हूटर बजाया। इस वाहन जुलूस से चंदौली सकलडीहा मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें