फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर गिरी मिट्टी पर बाइक पलटी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप जीटी सड़क पर फैली मिट्टी के चलते सोमवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में सौरभ यादव (26) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के घायल भाई व एक अन्य रिश्तेदार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र स्थित सिक्स लेने में बने डिवाइडर पर डालने के लिए सड़क किनारे मिट्टी रखी गई थी। बारिश के चलते मिट्टी बहकर सड़क पर फैल गई थी।
सोमवार की रात बिहार के बक्सर स्थित सोनपा निवासी सौरभ अपने छोटे भाई घायल मनीष यादव (24) और अपने एक रिश्तेदार नंद यादव (25) एक बाइक पर सवार होकर वाराणसी जा रहे थे।
इस दौरान मढि़या गांव के समीप सड़क पर गिली मिट्टी के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तीनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सौरभ यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सौरभ के पिता कपिल यादव कई सालों पूर्व बनारस आए और गाय भैंस रखकर दूध का व्यापार करने लगे। सौरभ अपने छोटे भाई मनीष को बिहार से वापस लेकर आ रहा था। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें