बैरिया। बैरिया थाना के टेगरहीं गांव के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के समीप ब्रेकर पर बाइक उछलने से हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठी माधुरी देवी 45 वर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया है।
बिहार के सारण के मांझी थाना क्षेत्र के नरपालिया बाजार निवासी सनोज साह पत्नी माधुरी देवी के साथ शाम को रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। टेगरहीं गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के पास स्पीड ब्रेकर पर सांकेतिक निशान न होने से मोटर साइकिल अचानक उछल गई। माघुरी देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि स्पीडब्रेकर पर बाइक अचानक अनियंत्रित होेने के कारण महिला गिर गई। गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।