फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार को रौंद दियाऑ। पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव निवासी श्याम सुंदर का पुत्र राकेश कुमार (25) शुक्रवार की दोपहर किसी काम से वाराणसी जा रहा था। लीलापुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की जद में आ गया। उसके सिर में गहरी चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
फेसुडा गांव के श्यामसुंदर के तीन बेटों में राकेश दूसरा बेटा था जो हैदराबाद में अपने बड़े भाई के साथ काम करता था। दो दिन पहले ही गांव आया था। चंदौली थाने के इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें