फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मचिया पुल के पास शनिवार की रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी मोहन कुमार मिश्र (35) शनिवार की रात बाइक से चंदौली से अपने घर लौट रहा था। मचिया पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में टकरा गई।
हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मोहन की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें