पीडीडीयू नगर। ठंड की शुरूआत होने वाली है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने 24 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने की घोषणा भी कर दी है लेकिन इसके पहले ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हाे गई है। स्पेशल ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से चल रही हैं। वहीं, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें भी चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
शनिवार की शाम पांच बजे तक हरिद्वार-हावड़ा स्पेशल फेयर 11 घंटे, पुरी नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर- आनंद विहार स्पेशल फेयर दो घंटे लेट रही। इसी तरह दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर नई दिल्ली स्पेशल फेयर ढाई घटे, मुंबई-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से चली।
डाउन की ओर जाने वाली दून एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस एक घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। वहीं, पटना-उधना स्पेशल फेयर साढ़े चार घंटे, आगरा कोलकाता कैंट ढाई घंटे, मुंबई हावड़ा मेल तीन घटे लेट रही। आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर दस घंटे, एसएमवीटी बंगलूरू दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 11 घंटे लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।