फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से बक्सर अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर थाना क्षेत्र के संग्राम गांव निवासी जवाहिर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र राजू दिल्ली में कपड़ा ड्राईंग कंपनी में डिजाइन बनाने का काम करता था। मंगलवार को वह दिल्ली से घर के लिये आनंद विहार ट्रेन से वापस लौट रहा था। रेलवे स्टेशन से पूर्व अचानक ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बक्सर जीआरपी को युवक का बैग देकर घटना से अवगत कराया। जीआरपी ने बैग में रखे टेलीफोन नंबर से परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें