फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाजार में हुआ जलभराव

विज्ञापन
बारिश के बाद कंदवा के असना में हुआ जलभराव। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
बारिश से बाजार में हुआ जलभराव
विज्ञापन

सचित्र
सकलडीहा। बिना मौसम मंगलवार की भोर में हुई बारिश से कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुपुर बाजार में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। इससे सड़क पर जलभराव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकानदारों से लेकर राहगीरों को काफी परेशानी हुई। दुुकानदारों का आरोप रहा कि बाजार में लोक निर्माण विभाग की ओर से नाली निर्माण नहीं किए जाने से हल्की सी बरसात में भी स्थिति खराब हो जाती है दुकानदार राजगिरी जायसवाल, टिंकू, संतोष जायसवाल, अनु, आफताब, रामबालक, शीनू ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बाजार की नाली का निर्माण होना चाहिए। कहा कि इसके निर्माण से बाद से लोगों को कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इस बाबत एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर बाजार में नाली निर्माण कराने के लिए अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें