फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची रात में आने वाली भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे में ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि इंटरव्यू अथवा किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना हो तो ट्रेन के लेट होने के कारण समय से पहुंच नहीं पा रहे हैं। बुधवार को भुवनेश्वर -दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। इस ट्रेन को रात साढ़े 12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन बुधवार दोपहर में साढ़े 12 बजे पहुंची। दानापुर से नई दिल्ली जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस भी 12 घंटे विलंब से रही। ऐसे में यात्रियों का स्टेशन पर पूरी रात ठंड में बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



कोहरे का असर ट्रेनों की चाल पर दिख रहा है। रेलवे की ओर से ट्रेनों की समय से चलाने और सुरक्षा के लिहाज से 12 जोड़ी नियमित ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है। वहीं 14 जोड़ी ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं। वहीं कोहरे में सिग्नल पर ट्रेन सही से चले। इसके लिए सभी इंजनाें में फॉग सेफ डिवाइस भी लगाए जा चुके हैं। बावजूद इसके ये उपाय काम नहीं आ रहे हैं। तेजस, राजधानी, दुरंतो जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेने कुछ लेट हो रही है। ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

बोले यात्री
-बेंगलूूरू दानापुर एक्सप्रेस से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचा हूं। यहां से गया जाना है। ट्रेन नौ घंटे बाद है। ऐसे में स्टेशन पर बैठ कर इंतजार करना पड़ रहा है। विजय
विज्ञापन


-वाराणसी से भुवनेश्वर जाना है। मैं तो रात साढ़े 12 बजे समय से पहुंच गई लेकिन ट्रेन 12 घंटे लेट रही। ऐसे में पूरी रात वेटिंग रूम में बैठ कर इंतजार करना पड़ा। शैलबाला देवी

-बेंगलूरू से धनबाद जाना था। बेंगलूरू से स्पेशल ट्रेन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तो पहुंच गया। यहां पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लेट है। ऐसे में पीडीडीयू जंक्शन पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। गिरधरी
विज्ञापन


-हावड़ जाने के लिए राजधानी में टिकट लिया था। समय से स्टेशन पर पहुंच गया। यहां ट्रेन लेट होने के कारण पूरी रात स्टेशन पर बैठना पड़ा। अरुण

विलंबित रहीं ट्रेनें
अप जाने वाली
दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर 2 घंटे
दानापुर- आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 6.35 घंटे
हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 1.50 घंटे
जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस 3 घंटे
भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी 4.19 घंटे
-
डाउन जाने वाली
दिल्ली भुवनेश्वर स्पेशल फेयर 3 घंटे
कामाख्या- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 2.20 घंटे
गुवाहाटी- मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 1.17 घंटे
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 2.36 घंटे
योगनगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस 3.33 घंटे
एसएमवीटी बेंगलूरू- दानापुर स्पेशल फेयर 6 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें