मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम की तपोस्थली पर चल रहे सात दिवसीय
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को काफी भीड़ उमड़ी । व्यास रमाकांत
पांडेय ने भक्तों को भागवत का रसपान कराया।
उन्होंने कहा कि श्रीभागवत कथा
से मानव जीवन में व्याप्त समस्त पापों का हरण हो जता है । इस कलियुग में
मानव जीवन के संपूर्ण दुखों को दूर करने एवं मोक्ष प्राप्त करने हेतु
शुकदेव जी अपने पिता महर्षि व्यास जी से पूछते हैं कि हे महर्षि यह कलियुग
दावानल के समान है ।
सभी परिस्थितयां उलट सी गई हैं । पृथ्वी पर स्थित
औषधियां गुण विहीन हो गई हैं। शुकदेव जी ने उन्हें समझाया कि कलियुग में
समस्त संतापों को हरण करने वाली श्रीमद्भागवत कथा है।