फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: सांसद की रिश्तेदार चुनाव हारीं, राधिका बनीं प्रधान, रही सरगर्मी; जानें- किसको मिली गांव की प्रधानी

Thu, 08 Aug 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली के दो विकासखंड में हुए उपचुनाव में प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर काफी सरगर्मी रही। प्रत्याशियों के समर्थक वोटों की गिनती का ऐलान होते ही खुश और उदास हो रहे थे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र लेती हुईं राधिका देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के धानापुर और बरहनी विकासखंड के पांच ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव के परिणाम गुरुवार को आ गए। पांचों ग्राम पंचायतों में सबसे चर्चित ग्राम प्रधान का चुनाव धानापुर के कवई पहाड़पुर का था। जहां के निवासी भदोही के सांसद विनोद बिंद की ग्राम प्रधान मां रमादेवी के निधन के बाद सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन


यहां से सांसद की भयोग चंदा चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। कवई से राधिका ने चंदा को 90 वोट से हराकर जीत हासिल किया।

धानापुर विकासखंड क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन की मतगणना गुरुवार को ब्लाक सभागार में हुई।

मतगणना के लिए कुल तीन टेबल लगाया गए थे। अलग-अलग टेबल पर मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले गजेंदपुर ग्राम पंचायत का चुनाव परिणाम आया, जिसमें सुरेश यादव 404 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अखिलेश पांडेय को 82 वोट से पराजित कर दिया।

दूसरा परिणाम प्रसहटा क्षेत्र पंचायत सदस्य का आया, जिसमें तनु मिश्रा ने 368 वोट पाकर उत्तम को 85 वोट से हरा दिया। सबसे ज्यादा दिलचस्प चुनाव कवई पहाड़पुर में था, जहां भदोही के सांसद विनोद बिंद की माता रमा देवी के निधन पर खाली पड़े प्रधान के पद के लिए हुए उपचुनाव में सांसद की भयोह चंदा पंचायत चुनाव लड़ रही थीं।
विज्ञापन


वहां कुल छह बूथों पर चुनाव हुआ था। 6 राउंड की गिनती में 5 राउंड तक वह जीत की स्थिति में थीं, लेकिन अंतिम मत पेटिका खुलने पर परिणाम पलट गया। कांटे की टक्कर में राधिका देवी ने 1018 वोट पाकर 90 वोट से चंदा को हरा दिया।

पहले राउंड की गिनती से ही टक्कर देखी जा रही थी। बाहर समर्थकों को भारी भीड़ देखी गई। मतगणना को लेकर ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी।

निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट केके सिंह ने तीनों जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान विकास खंड अधिकारी विजय कुमार, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, दयालशरण श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी  उपस्थित रहे।

विज्ञापन

प्रमाण पत्र लेते हुए सुरेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
ककरहीं मनराजपुर में हुआ कड़ा मुकाबला, मात्र के 27 मतों से जीतीं निर्मला
खंड विकास अधिकारी कार्यालय बरहनी पर गुरुवार को तेजोपुर और ककरहीं मनराजपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जिसमें तेजोपुर में बिंदु सिंह और ककरहीं मनराजपुर में निर्मला ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर चुनाव जीतने का गौरव हासिल किया।

आरओ और एआरओ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। सुबह आठ बजे शुरु हुई मतगणना का परिणाम करीब दो घंटे बाद जैसे ही आया बिंदु और निर्मला के समर्थकों के चेहरे पर खुशी छलक उठी तो वहीं उनके विरोधी उम्मीदवारों के चेहरे पर उदासी का भाव था।



तेजोपुर के बिंदु ने 586 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाल साहब सिंह 505 को 81 मतों से तो वहीं ककरहीं मनराजपुर के लिए हुए चुनाव में निर्मला ने कड़े मुकाबले में 637 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी मनीष 610 को 27 मतों से पराजित किया।

बता दें कि विकास खंड बरहनी के तेजोपुर और ककरहीं मनराजपुर में ग्राम प्रधान रामप्रकाश सिंह और उर्मिला देवी के निधन होने पर पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। जिसमें तेजोपुर में कुल 1133 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 42 मत अवैध घोषित किया गया था।

वहीं ककरहीं मनराजपुर में कुल 1261 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें से 14 मत अवैध घोषित किया गया। दोनों गांवों के लिए हुए उपचुनाव में दो-दो प्रत्याशियों में आमने-सामने की लड़ाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें