फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आगरा में भदोही ने मुगलसराय को 56 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आगरा में आयोजित आल इंडिया स्टेट अंडर-19 क्रिकेट कप खेलने गई एसोसिएशन की टीम ने मंगलवार को मुगलसराय को हराकर अपना उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन

भदोही की टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 161 रन बना दिए। इस स्कोर में विशाल 51, दुर्गाचरण 41 तथा शिव कुमार यादव ने 39 रन बनाए। मुगलसराय की ओर से अमन और आदिल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में जब मुगलसराय की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसके विकेट लगातार गिरते रहे और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 105 रन ही जुटा सकी तथा 56 रन हार गई। उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच पाया। भदोही के सनी पांडेय, नवनीत यादव, विशाल ने 3-3 विकेट आपस में बांटे। एसोसिएशन की टीम को कोच शाहबाज अंसारी के नेतृत्व में आगरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें