चंदौली। सदर विकास खंड के भदलपुरा स्थित बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को भाजपा चंदौली पूर्वी मंडल की ओर से केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रथम सत्र के वक्ता सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा देश और आमजन के विकास के बारे में सोचती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। वहीं सरकार की ओर से संचालित की जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब लाभार्थियों को मिल रहा है। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश और समाज को तोड़ने का काम किया है। इससे देश का विकास रूक गया था। आजित जनता ने विकास के लिए भाजपा की देश में दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई है। प्रदेश की पूर्व की सपा और बसपा सरकार की भी आलोचना की। इसके अलावा द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता विधायक साधना सिंह ने भी पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, मृत्युंजय, योगेंद्र सिंह, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, संजय पांडेय, देव आनंद, रूद्र प्रताप, शीतल सिंह, विजय, हरिराम पांडेय कन्हैया पांडेय, गिरीश, अनिल तिवारी, राकेश मिश्रा, आरती गिरी, चंद्रकला देवी, स्मार्ट गिरी, रविकांत मौर्य, संजीव मौर्य आदि मौजूद रहे।