फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काली माता मंदिर से घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
चहनियां के सुरतापुर मन्दिर में चोरी हुए घंटे के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सुरतापुर गांव में रविवार की रात चोरों ने काली माता मंदिर में लगा घंटा चुरा लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुरतापुर गांव में काली माता मंदिर चहनिया वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर है। रविवार रात चोरों ने जंजीर काटकर 21 किलो का बड़ा घंटा खोल ले गए। सोमवार सुबह जब ग्रामीण दर्शन पूजन करने गए चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने तत्काल बलुआ पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी इस मंदिर से मां काली की नथिया और घंटा चोरी हो चुका है, इसका आज तक पता नहीं चल पाया। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें