फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ का घेराव

Tue, 30 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड कार्यालय पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों ने सोमवार की मध्याह्न लगभग बारह बजे खंड विकास अधिकारी का घेराव कर पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


रोजगार सेवकों का आरोप है कि काम के मांग के बावजूद सिकंदरपुर गांव में ग्रामप्रधान व रोजगारसेवक द्वारा मास्टर रोल जारी होने के बाद दूसरे मजदूरों से कार्य करवाया गया। खंड विकास अधिकारी ने चार दिन के अंदर मजदूरों को कार्य देने का आश्वासन दिया।


गौरतलब है कि मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों के काम की मांग खंड विकास अधिकारी से की थी। खंड विकास अधिकारी द्वारा बुधवार गांव के 49 मजदूरों का रोल जारी किया गया था। लेकिन ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक द्वारा अपने चहेते लोगों से कार्य करवा लिया गया। इस बात की जानकारी होते ही मजदूरों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन


नाराज मजदूरों ने माकपा के का. गुलाब चंद्र के नेतृत्व में सिकंदरपुर ग्राम सभा के बुधवार और बिसौड़ी गांवों के जॉब कार्ड धारकों ने खंड विकास कार्यालय पर पहुंचकर बीडीओं का घेराव किया। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा और मांग की कि ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएं।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी वीबी सिंह ने उनका पत्रक लेते हुए जॉब कार्ड धारकों को चार दिनों के अंदर कार्य देने का आश्वासन दिया। तब जाकर नाराज कार्ड धारकों ने घेराव समाप्त किया। घेराव करने वालों में मिठाई लाल, जैनुलआब्दीन, दुलारे, रमेश, आशा देवी, तारा देवी  छविनाथ, प्रजापति, रामकृत, कन्हैया यादव, सुदर्शन, सहित दर्जनों की संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें