फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय बाक्सिंग के लिए डिस्ट्रिक ट्रायल में चयनीत हुए दस बॉक्सर

Tue, 16 Jul 2019 10:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन और जिला खेल निदेशालय की ओर से नगर के सकलडीहा रोड अलीनगर स्थित ज्योति कॉन्वेंट स्कूल परिसर में मंडलीय बाक्सिंग के लिए ट्रायल के माध्यम से जिला स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के दस बाक्सरों का चयन किया गया।
विज्ञापन


चयन ट्रायल की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि विवेक कैलाश नाथ यादव, यूपी खादी ग्रामोद्योग के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया।

चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव कुमार नंदजी ने बताया कि इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले से 32 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, इसमें दस बॉक्सरों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। जिले से नीलम चौहान, रोशनी कुमारी, निक्की कुमारी, ज्योति कुमारी, खुशबू तिवारी, तनुजा सिंह, जिया वर्मा, साक्षी यादव, सृष्टि कुमारी, अदिती तिवारी, तृषा सिंह मंडल स्तरीया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


जिला क्रीडाधिकारी दिव्या श्रीवास्तव और जिला उपक्रीडाधिकारी चंदन सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दी। निर्णायक प्रताप चौबे, रोहित यादव और हैप्पी सिंह रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल अनिल मौर्या, प्रदीप यादव, रमन गुप्ता, शिवजनम, हेमंत विश्वकर्मा, सन्नी कुमार, आरती सिंह, पूजा शर्मा, तापसी मंडल रहे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मोहन गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें