हावड़ा से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के शुक्रवार की सुबह
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर एसी कोच के नीचे लगी बैटरियों में
शार्ट सर्किट से धमाका हो गया।
इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री कोच से बाहर आ गए। मरम्मत के लिए ट्रेन करीब सवा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
अप
हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे मुगलसराय स्टेशन के
प्लेटफार्म सात पर पहुंची। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी
हो रही थी कि उसके एसी कोच बी 4 के नीचे लगी बैटरियों में शार्ट सर्किट से
चिंगारी निकलने लगी और धमाका हुआ।
तेजी से धुआं फैलने से प्लेटफार्म पर
अफरातफरी मच गई। कोच के सारे यात्री बाहर आ गए। कैरेज एंड वैगन विभाग के
कर्मचारियों ने बैटरी बाक्स पर पानी डालकर उसे ठंडा किया।
करीब एक घंटे के
प्रयास के बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं होने पर लाइटिंग स्टाफ ने दूसरे कोच से
कनेक्शन जोड़ कर ट्रेन को रवाना कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब सवा घंटे तक
प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
इस बारे में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया
कि तकनीकी गड़बड़ी से बैटरी से धुआं उठा था। बाद में उस कोच को दूसरे कोच
की बैटरी से जोड़कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।