राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को नगर स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर
जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें कुल छह शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।
इसमें
एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आयोग की सदस्य बासमती कोल ने पुलिस
संबंधित चार व राजस्व विभाग से जुड़े एक मामले में अगली जन सुनवाई में
आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि महिला
उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य
से प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है,
ताकि महिलाएं अपने जनपद में आसानी से न्याय पा सकें। यदि किसी युवती व
महिला का उत्पीड़न हो रहा है तो वह अपनी शिकायत एक सादे कागज पर लिखित रूप
से जनसुनवाई के दौरान कर सकती है।
पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने का पूरा
प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एएसपी जियालाल यादव, श्रवण कुमार गुप्ता,
प्रियंवदा सिंह आदि रहीं।