फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 5 दिन बैंक बंद रह सकते हैं, आज निपटा लें जरूरी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए ग्राहकों के पास 25 सितंबर तक का समय है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार की छुट्टी है।
विज्ञापन

इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में बैंक शाखाओं में लगातार पांच दिन कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।
अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने ग्राहकों को सलाह दी है कि नकद लेन-देन, चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने समेत जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक निपटा लें, ताकि छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान परेशानी न हो। बैंक शाखाएं बंद रहने की स्थिति में चेक जमा और उनके क्लियर होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जरूरी भुगतान या लेन-देन के लिए ग्राहकों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इन सेवाओं की उपलब्धता संबंधित बैंक की तकनीकी व्यवस्था पर निर्भर करेगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय ने ग्राहकों और आमजन से इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें