फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंकों में लटकते रहे ताले, बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बैंकों के विलय और निजीकरण किए जाने के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंक शाखाओं पर दिन भर ताले लटकते रहे। बैंक कर्मियों ने जगह - जगह प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हड़ताल से बैंकों में चार सौ करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। वहीं हड़ताल की वजह से त्योहारी सीजन में ग्राहकों को भी परेशानी हुई। दूसरे दिन भी पैसे की जमा-निकासी के लिए बैंक गए उपभोकताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बैंकों के विलय और निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल की घोषणा की थी। माह के दूसरे शनिवार और रविवार को बैंकों की छुट्टी के बाद दो दिवसीय हड़ताल किए जाने से लोगों को परेशानी हुई। त्योहारी सीजन में खरीददारी के लिए लोग बैंक की शाखाओं तक पहुंचे लेकिन यहां ताला लटका देख निराश होकर लौट गए। बैंक बंद होने से लेन देन के साथ चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने के साथ बैंक से जुड़े अन्य कार्य करने वालों को परेशानी हुई। एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि पर ताला लटकता रहा। शनिवार, रविवार की छुट्टी के बाद दो दिनों की हड़ताल से एटीएम भी खाली हो गए। इससे लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें