फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैंंककर्मियों की हड़ताल से 141 शाखाओं पर लटके ताले, 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
हड़ताल से बंद पड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया। संवाद
विज्ञापन
प्राॅफिट लिंक्ड इंसेंटिव और पांच दिन कामकाज की मांग को लेकर यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) जनपद इकाई के बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैंकों में काम नहीं किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अधिकतर राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं के ताले नहीं खुले। उत्तर प्रदेश बैंक यूनियन के जिला उपाध्यक्ष आदित्य देव ने हड़ताल के कारण जिले में 150 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान जताया है।
जिले में 141 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से 103 सरकारी बैकों की शाखाएं हैं। बैंक यूनियन के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि सुबह नौ बजे यूएफबीयू के बैंक कर्मी नगर के बैंक आफ इंडिया और कोटक बैंक की शाखा के बाहर जुटे।
विज्ञापन

काफी देर तक यहां नारेबाजी करने के बाद शहर के विभिन्न शाखाओं में जाकर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
प्राइवेट बैंकों के कर्मचारियों ने यूनियन के लोगों को देखकर खुद ही शाखा बंद कर दी।
शुक्रवार को दोपहर तक यूनियन के सदस्य शहर में घूमते रहे। बैंकों में हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी हुई। ग्राहकों को एटीएम से निकासी करनी पड़ी। कई एटीएम खाली हो गए।
विज्ञापन

हड़ताल में सतीश पांडेय, अंबालिका देव, सुशील शुक्ला, अवधेश मौर्य, इशरत जहां, श्रेया प्रजापति, आंचल गोयल, राजकुमार, मंगला प्रसाद शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें