फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलुआ व पीडीडीयू नगर की टीमें बनी फाइनल की संयुक्त विजेता

विज्ञापन
धानापुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता नगर पालिका इंटर कॉलेज की टीम। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित अमर वीर इंटरकॉलेज के मैदान पर चल रही जूनियर बालक वर्ग की 66वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें पहला सेमीफाइनल अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर व बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ के बीच हुआ जिसमें बलुआ की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मैच बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ और नगर पालिका इंटर कॉलेज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच हुआ जिसमें नगर पालिका इंटर कॉलेज विजेता बनी। बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हुआ ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन धानापुर के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेमीफाइनल मुकाबला जीतने वालीबाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ व नगर पालिका इंटर कॉलेज पं. दीनदयालउपाध्याय नगर की टीम के बीच हुआ। बारिश के कारण फाइनल मैच बीच में ही रोकना पड़ा। अंत में दोनों टीमों को संयुक्त रुप से विजेता घोषित किया गया। विजेता टीमनगर पालिका इंटर कॉलेज के आठ व बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ के सातखिलाड़ी डीएवी इंटर कॉलेज वाराणसी में आगामी 26 से 29 सितंबरको होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे। मैचों के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व टीम के कोच और मैनेजर उपस्थित रहे। मैचों का संचालन नगर पालिका इंटर कॉलेजके क्रीड़ा अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर जनपदीय सचिव अजीत सिंह, राकेश सिंह, मनोज सिंह रहे। बुधवार को सीनियर वर्ग बालक की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें