फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गिट्टी बिछाने का काम पूरा, जल्द बनेगी सड़क

विज्ञापन
कमालपुर-रमरजाय मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद
विज्ञापन
12 वर्षों से क्षतिग्रस्त कमालपुर से रामरजाय मार्ग की दशा सुधरने वाली है। शासन के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी ने आठ किलोमीटर के मार्ग की दशा सुधारने के लिए करीब 8.50 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की थी। कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने और धन अवमुक्त होने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया है। मार्ग पर गिट्टी बिछाने और रोलर से दबाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को बरसात से पहले सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क बन जाने से करीब 70 गांवों के एक लाख लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण वर्षों से मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। उन्होंने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह से भी गुहार लगाई थी। विधायक ने शासन से अनुमति लेकर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड से कार्ययोजना बनाने को कहा था। मार्ग पर गिट्टी बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही पिच रोड का निर्माण किया जाएगा।



बढ़ाई जा रही है मार्ग की चौड़ाई

वर्तमान में सड़क की चौड़ाई मात्र 3.75 मीटर है। इससे दो वाहनों के आमने-सामने निकलने में कठिनाई हो रही थी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.5 मीटर की जा रही है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




एक किलोमीटर सीसी मार्ग का होगा निर्माण

क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शामिल कमालपुर में खरीदारों की भीड़ उमड़ती है। यह बाजार महाइच, बढ़वल और नरवन परगना के 100 से अधिक गांवों के लोगों का मुख्य बाजार है। ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए बाजार में करीब एक किलोमीटर सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।



कमालपुर से रामरजाय मार्ग पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था को बरसात से पहले पिच रोड का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें