फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 सौ मीटर दौड़ में अटौली के बालेश्वर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लाॅक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मुख्य अथिति सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अथिति ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के 13 न्याय पंचायत के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग के 15 सौ मीटर दौड़ में अटौली के बालेश्वर प्रथम और शिवदासीपुर के संतलाल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में महेशी के राहुल यादव प्रथम व शिवदासीपुर के संतलाल द्वितीय रहे और जूनियर बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी मेढ़ान प्रथम व काजल महराई द्वितीय रहीं। वहीं 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विष्णु गुप्ता तोरवा प्रथम व अंकित कुमार रायपुर द्वितीय व बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी मेढ़ान प्रथम और शालिनी बसगावा द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आवाजापुर के राहुल यादव प्रथम व शिवदासीपुर के संतलाल द्वितीय रहे। विधायक ने कहा कि छात्रों के लिए शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्व है। गांवो से निकल बच्चे और बच्चियां ने अपने हुनर से कई स्तर पर परचम लहराया है। विशिष्ट अथिति ने कहा कि जनपद में चल रही ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों के साथ खेल शिक्षकों की भी सराहना की जानी जानी चाहिए। इस मौके पर बीईओ अवधेश नारायण सिंह सहित अन्य रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अबुल सैफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें