फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम का मिजाज शुक्रवार की सुबह अचानक बदल गया। नगर में सुबह गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कुछ देर बार धूप भी निकल गई। दिनभर मौसम ने आंख मिचौली की पर तापमान पहले की अपेक्षा कम हो गया। नगर में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिन में 11 बजे के करीब गरज के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई। जिसके बाद तापमान और भी नीचे गिर गया। वहीं एक दिन पहले कड़ी धूप से परेेशान लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली। लेकिन इस बारिश ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिनकी गेहूं की फसल अब भी खलिहान में है। बारिश और ठंड मौसम से गेहूं की डांठ में नमी आ जाएगी जिससे उसके थ्रेसिंग में परेशानी होगी और दाने अच्छे से नहीं निकल पाएंगे। जिन किसानों ने गेहूं की थ्रेसिंग कराना शुरू कर दिया था। वह भी मौसम की वजह से एक दो दिन रूक जानेे का मन बना रहे हैं। शुक्रवार को अधिकत तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि अभी दो-चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं कड़ी धूप भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें