भगवान श्री कृष्ण की बरही बाबा बनवारी दास व बाबा लतीफ शाह कौमी एकता मेले के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव में शुक्रवार की देर रात तक प्रतिभागी गायकों ने श्रोताओं को बांधे रखा। कजरी प्रतियोगिता में बबलू बावरा विजेता बने। एसडीएम ने विजेता को सम्मानित किया।
कजरी गायन प्रतियोगिता में शेरवा के शाहिद अली ने द्वितीय स्थान व और वाराणसी के रोशन अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सात गायकों की विशेष प्रस्तुति पर मंगल चौहान, हिना परवीन, राधेश्याम, सोहन लाल मौर्य, अंकित दीवाना, मंगल मधुकर, शंकर टाइगर, अवधेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार, खुशबू कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने विजेता गायकों को शील्ड, प्रमाण पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि रितु गीत भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। कजरी मंच पर एसडीएम ने नगर पंचायत के लेखा लिपिक राकेश रोशन, हाजी इकराम खान व नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी रोहित विश्वकर्मा प्रकाश विश्वकर्मा मुकेश श्रीवास्तव ओम प्रकाश और ध्वनि विस्तारक सुनील मद्धेशिया पंडाल व्यवस्थापक विजय चौरसिया को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग, सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक कैलाश आचार्य, मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, चकिया के पूर्व भाजपा विधायक शिव तपस्या पासवान, सुधाकर कुशवाहा, नागेश पांडेय, मंगला प्रसाद राय, अवनीश द्विवेदी, मुश्ताक अहमद, आदि मौजूद रहे। संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में मनोज द्विवेदी मधुर, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव नवल, हरिवंश सिंह बवाल रहे।
इनसेट-
राबर्ट्र्सगंज सांसद ने सुनाई पिया मेहंदी मंगादा मोती झील से
चकिया। भगवान श्री कृष्ण के बरही बाबा बनवारी दास व बाबा लतीफशाह मेला के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव में मुख्य अतिथि राबटर्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने पिया मेहंदी मंगादा मोती झील से सुनाकर लोगों की वाह वाही लूटी। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि कजरी समाज में प्रेम एकता का प्रतीक है। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि कजरी पूर्वांचल संस्कृति की आत्मा है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि कजरी से उल्लास उमंग और उत्साह का संचार होता हैं।