फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आजाद स्पोर्ट्स ने भदोही एक रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी ग्राउंड पर बुधवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब सुरियावां व भदोही स्टेडियम टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। रोमांचक मुकाबले में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने भदोही स्टेडियम की टीम को एक रन से पराजित किया। भदोही को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। बल्लेबाज सिर्फ आठ रह ही बना सके।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत ज्ञानपुर कोषागार के लेखाकार मथुरा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल हमे अनुशासन सिखाते हैं। शरीर के विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। खेल में हार और जीत के दो पहलू है। हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए।
आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जिसमें चंद्रेश कुमार ने 47 रन, धीरज पाल 37 रन और प्रियांशु यादव ने 30 रनों का योगदान किया। भदोही स्टेडियम टीम ने गेंदबाजी में आदिल ने दो विकेट, गोलू, विशाल, विराट ने एक-एक विकेट झटके। जबाव में खलने उतरी भदोही की टीम सभी विकेट को कर 166 रन ही बना पाई। आयुष दुबे ने 42 रन, श्रेय 22 रन और शिवम मौर्य 20 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में सचिन और प्रियांशु ने तीन-तीन विकेट व चंद्रेश कुमार ने 2 विकेट लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रियांशु यादव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें