फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए बांटी आयुर्वेदिक दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डा. बृजेश पांडेय ने रविवार को कम्हरिया, पिपरदहा व पई गांव के ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवा वितरित की। साथ ही लोगों से मास्क लगाने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय व तुलसी का काढ़ा, संशमनी वटी, अणु तेल, आयुष 64 टेबलेट दिया गया है। संशमनी वटी गिलोय से बनी होती है। यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। गर्म पानी, हल्दी मिला दूध, अदरक और गुड़ भी कोरोना से लड़ने में फायदेमंद हैं। साथ ही योग व व्यायाम भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। अंत में कहा कि वर्तमान में विटामिन-सी युक्त फलों का उपयोग अधिक मात्रा में करें। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, डा. संजय सिंह, बंटू सिंह, घरझरन सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें