रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते संजय सिंह।
बरहनी विकास खंड अंतर्गत न्याय पंचायत संसाधन केंद्र खझरा की ओर से बुधवार की सुबह धीना प्राथमिक विद्यालय से संकुल स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने क्षेत्र भ्रमण कर अभिभावकों से छह से चौदह वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। धीना प्राथमिक विद्यालय पर संकुल प्रभारी रविशंकर पांडेय की देखरेख में प्रधान खझ़रा गामू यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शािमल छात्र नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इसी तरह मुगलसराय ब्यूरो के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय धपरी के बच्चों ने बुधवार को रैली निकाली। जिसे गांव के निवर्तमान प्रधान जीवन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र- छात्राओं ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उनके हाथ में रंग-बिरंगे गुब्बारे ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्योति भूषण लाल, लालती देवी, अफ्शा रूमानी अंसारी, रंजू देवी, सु्धा सिंह, अजीत यादव, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।