फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल किया जागरूक

Thu, 04 Jun 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने  बुधवार को रैली निकाली। नगर भ्रमण के साथ ही कालोनियों में जाकर लोगों को  जागरूक किया।
विज्ञापन


 रैली को एडीआरएम बीआर विप्लवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। समपार फाटक पर होने वाले हादसों से लोगों को सतर्क रहने के लिए  रेलवे ने जन जागरूकता अभियान चलाया है। जिसमें संदेश दिया जा रहा है कि  जल्दबाजी में समपार फाटक पार न करें। पहले फाटक पर जाकर अप और डाउन की ओर  देखें की ट्रेन कि स्थिति क्या है । उसके अनुसार  फाटक को पार करें।

यह  जानकारी खासकर उन लोगों के लिए जो वाहनों से फाटक पार करते हैं। इसी क्रम  में स्काउट एवं गाइड के छात्रों ने बुधवार को बैनर लिये नगर भ्रमण एवं  रेलवे कालोनियों में जाकर संदेश दिया।
विज्ञापन


 रैली को एडीआरएम बी आर विप्लवी ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड के छात्र जहां कोई  भी मिलें उन्हें यह न बताना न भूले कि समपार फाटक कैसे पार किया जाता है।  उन्हें पार करने की सही जानकारी दें । क्योंकि मनुष्य का जीवन कीमती है।

 जल्दबाजी में जान जोखिम में न डाले, साथ ही ईयर फोन व म्यूजिक सिस्टम को  बंद रखें। इस अवसर पर वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी वेदप्रकाश समेत कई अन्य  अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें