सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के बथावर गांव के पास शनिवार की शाम 6 बजे ऑटो का पहिया निकल जाने से उसमें सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से ऑटो चालक सवारियां भरकर सकलडीहा आ रहा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा बथावर गांव के पास पहुंचा था कि उसका अगला पहिया टूट कर निकल गया। इससे ऑटो सड़क पर घिसट कर कुछ दूर गया। इस घटना में ऑटो में सवार दुर्गापुर गांव निवासी मोहित खरवार की पत्नी पूजा खरवार (26) वर्ष उसकी पुत्री प्रगति खरवार (7) और पुत्र बिट्टू (3) के साथ ही पपौरा गांव निवासी टेंपो चालक अरविंद जायसवाल (39) घायल हो गए। लोगों की सूचना पर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय पहुंचे और घायलों को सीएचसी पर पहुचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संंबंध में कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।