फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाजार से लौट रहा ऑटो पलटा युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ के रानेपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम 7 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बलुआ के थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बलुआ थाना क्षेत्र निवासी बिशुपुर महुआरी गांव निवासी अरविंद यादव (25) शुक्रवार को चहनिया बाजार गए थे। वहां से काम पूरा कर देर शाम ऑटो से घर आ रहे थे। शाम चार बजे रानेपुर गांव के समीप ऑटो बेकाबू होकर पलट गया।
हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल चहनिया पीएचसी पहुंचाया, हालांकि चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें