फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना के बाद ऑटो बरामद, आरोपी पिता-पुत्र फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के भदाहूं गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लुटेरे उससे नकदी सहित आटो लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ने चारों तरफ बैरिकेटिंग लगाकर जांच शुरू कर दी और शुक्रवार की सुबह पिपरा गांव से आटो बरामद कर लिया। जबकि लूटेरों को पकड़ पाने में नाकाम रही। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव निवासी ऑटो चालक किशन की गाड़ी को दो लोगों ने पीडीडीयू नगर से धानापुर तक जाने के लिए तय किया। इस बाद दोनों लोगा ऑटो में सवार हो गये। ऑटो से दोनों लोग जब धानापुर के पास पहुंचे कि तभी उन्होंने एक गांव में एक बाबा के यहां रुकने के लिए ऑटो चालक को कहा। दोनों लोग जब बाबा के यहां से लौटे तो माला-फूल व भभूत लेकर आये और किशन को वापस चलने के लिए कहा। इसके बाद जैसे ऑटो भदाहूँ मार्ग के समीप पहुंचा कि तभी सुनसान क्षेत्र देखकर दोनों लोगों ने बाबा का प्रसाद बताकर भभूत में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दे दिया। कुछ देर बाद किशन बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों लुटेरे चालक के जेब में रखे रुपये समेत ऑटो लेकर वहां से फरार हो गये। घटन की सूचना मिलते ही । धानापुर समेत कई थाने की फोर्स क्षेत्र में सक्रिय हो गई और नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच करता देख दोनों लोग पपौरा गांव के समीप ऑटो खड़ाकर फरार हो गये। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने ऑटो बरामद कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली। फिलहाल पुलिस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि आटो बरामद कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान भी हो गयी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें