सूचना पर पहुंची फरिहां चौकी पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा बना कर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।