फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन के धक्के से ऑटो के उड़े परखच्चे, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में ऑटो आ गया। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो चला रहे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना के रेवसा गांव निवासी रमेश गुप्ता के इकलौता बेटे नीरज गुप्ता (26) ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। वे सोमवार की देर रात ऑटो चलाने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में पचफेड़वा गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इस हादसे में ऑटो आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो चालक नीरज गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में शामिल वाहन व उसके चालक की सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें