फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डंपर के धक्के से फ्लाईओवर से तालाब में गिरा ऑटो, बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के तारापुर फ्लाईओवर के पास शनिवार की देर रात डंपर की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा सड़क किनारे तालाब में गिर गया। यह संयोग ही था इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी रिंकू शनिवार की देर शाम अपने ऑटो से पीडीडीयू नगर से सवारी लेकर सकलडीहा गया था। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही तारापुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ऑटो सड़क किनारे तालाब में गिर गया। इस दौरान चालक रिंकू किसी प्रकार ऑटो से निकलकर अपनी जान बचाई। सुबह इसकी जानकारी होते ही राहगीरों की काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने बताया कि अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर प्रतिदिन डंपर तेज रफ्तार से दिन और रात चल रही है।
इससे साइकिल, मोटरसाइकिल सवार ही नहीं बल्कि सवारी वाहनों का भी चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। क्षेत्र के जयप्रकाश लाल, बंसलाल, रोहित कुमार, पिंटू मौर्य, अरविंद गोंड, अफजल सहित तमाम राहगीरों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें