फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो चालक की ईमानदारी से मिला लड़की का सामान से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शकूर के भट्टा निवासी अतीक अहमद ऑटो ने शनिवार की देर शाम एक लड़की का बैग वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया। वाराणसी कैंट जंक्शन से वह पीडीडीयू नगर जंक्शन के लिए ऑटो में बैठी। वह पीडीडीयू नगर जंक्शन के सामने उतर गई और ऑटो चालक आगे चला गया। वह मुगलसराय से दुलहीपुर की सवारी बैठाकर चल दिया।
विज्ञापन

दुलहीपुर में सवारी उतारने के बाद कुछ देर में चालक की नजर ऑटो में गई, तो बैग देखा। उसने ऑटो मोड़कर लड़की की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। चालक दुलहीपुर पुलिस चौकी पहुंचा और बैग पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बैग को खोला तो मार्कशीट अन्य कागजात अन्य सामान मिला।
इसी में उसका मो न मिला और उसे सूचित किया गया। दो घंटे बाद लड़की अपने परिजनों के साथ दुलहीपुर पुलिस चौकी पहुंची, तो पुलिस ने बैग और सामान की पहचान कराते हुए वापस किया। सामान पाकर लड़की काफी खुश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें