फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूसाखांड़ बांध में डूबने से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । मूसाखांड बांध पर सैरसपाटा के दौरान डूबने से पीडीडीयू नगर निवासी ऑटो चालक नौशाद उर्फ मिट्ठू (19) की मौत हो गई। वह शनिवार की शाम ऑटो से अपने चार साथियों के साथ मूसाखाड़ बांध आया था। स्नान करते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। रविवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का शव बांध से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर सिद्धार्थपुरम कालोनी निवासी निसार का पुत्र नौशाद महाबलपुर निवासी चार साथियों के साथ ऑटो से सैर करने निकला था। लतीफशाह, चंद्रप्रभा घूमने के बाद चारों साथी मुसाखांड़ बांध पहुंचे। नौशाद बांध के पानी में कपड़ा धोने और नहाने लगा। तभी वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने देर तक इंतजार किया। जब वह बाहर नहीं आया तो घबराकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र राय मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बांध किनारे युवक की जींस व टीशर्ट मिली। रविवार की सुबह पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने में लग गई। घंटों के प्रयास के बाद युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शुभचिंतक कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें