फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिनों से लापता युवक का शव गांव के कुंए में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के रघुनाथपुर गांव से चार दिन पहले टहलने निकले युवक का शव रविवार को गांव में सड़क के किनारे स्थित कुंए में मिला है। युवक प्रांजल उर्फ किशन पांडेय तीन अप्रैल को घर से टहलने निकला था और वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने चार अप्रैल को कोतवाली में युवक की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी राजाराम पांडेय की पहली पत्नी माला देवी के तीन संतानों में प्रांजल उर्फ किशन मझला पुत्र था। राजाराम नगर के वार्ड नंबर छह में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने के साथ ही बीमा एजेंट भी था। राजाराम ने पहली पत्नी माला की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों पुत्र इलाहाबाद पढ़ाई करने लगे। प्रांजल अक्सर गांव में ही रहकर हेतिमपुर स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। तीन अप्रैल को प्रांजल सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला और घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की खोजबीन के बाद पता नहीं चला। इस पर चार अप्रैल को परिजनों ने चकिया कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को राजाराम के घर से कुछ ही दूर स्थित चकिया अहरौरा मार्ग पर सड़क किनारे कुएं से दुर्गंध आने पर कुछ लोगों ने झांक कर देखा तो एक शव उतराया था। लोग देख कर सन्न रह गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से प्लास्टिक की डिबिया पानी से भीगी हुई मिली। साथ ही जेब से छोटा सा टॉर्च मिला। कुएं में उतराया प्रांजल का मिला शव क्षत-विक्षत हो चुका था। इससे आशंका जताई जा रही है कि तीन अप्रैल को प्रांजल कुंए में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल अतुल प्रजापति ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसकी विभिन्न बिंदुओं से जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें