फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सीमा पर अवैध शराब पास कराने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा।स्थानीय थाने के एक सिपाही का शराब तस्कर से यूपी-बिहार की सीमा से शराब पार कराने व लोकेशन देने का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। वायरल वीडियो में बिहार के शराब तस्कर द्वारा एक लाख रुपए की शराब को यूपी सीमा के पार पहुंचाने की बात की जा रही है।ऑडियो में शराब तस्कर द्वारा कहा जा रहा है कि मैं पिछली बार पकड़ा गया था, जिससे मुझे काफी नुकसान पहुंचा था। अब ऐसा न हो, इस पर ऑडियो में सिपाही कह रहा है जब तक मैं हूं ऐसा नहीं होगा। तुम लोग शराब कन्दवा या ककरैत नहीं बल्कि धीना से उठाओ वहां से सस्ता पड़ेगा और मैं लोकेशन भी देता रहूंगा। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं विभाग में भी खलबली मच गई है। वायरल ऑडियो से क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की कारगुजारी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें